छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग भर्ती 2025: 55 पदों पर आवेदन शुरू, जानिए प्रक्रिया और तिथि

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

Chhattisgarh Jobs: छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) के अंतर्गत अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के 55 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है और ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आवेदन प्रक्रिया
आवेदन 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 8 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार www.psc.cg.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की संभावित तिथि 18 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा केंद्र रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर में बनाए जा सकते हैं।

केवल ऑनलाइन माध्यम से किए गए आवेदन ही मान्य होंगे। किसी भी प्रकार का मैनुअल या डाक द्वारा भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क और पोर्टल शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

त्रुटि सुधार और शुल्क
आवेदन पत्र में निशुल्क त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि के बाद 12 अक्टूबर से 14 नवंबर 2025 तक सशुल्क त्रुटि सुधार किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह सुधार केवल एक बार ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। उम्मीदवार केवल लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी, मूल निवासी, नि:शक्तजन एवं भूतपूर्व सैनिक से संबंधित जानकारी में ही संशोधन कर सकेंगे।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment