बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से फिर एक बार माओवादी हिंसा की घटना सामने आई है। माओवादियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी। यह मामला उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर गांव का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात लगभग 9 बजे कुछ माओवादी ग्रामीण मड़कम भीमा के घर पहुंचे। उन्होंने उसे घर से बाहर बुलाया और पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाया। आरोप से इनकार करते हुए मड़कम ने माओवादियों से रहम की भीख मांगी, लेकिन नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।
इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, उसूर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर माओवादियों की तलाश शुरू कर दी है।







