M3M Hurun इंडिया रिच लिस्ट 2025: अंबानी फिर से देश के नम्बर 1, अदाणी दूसरे स्थान पर, रोशनी नादर बनीं सबसे अमीर महिला

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

M3M Hurun इंडिया रिच लिस्ट 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार पुनः देश के सबसे अमीर घोषित हुए हैं। इस सूची में उनकी संपत्ति ₹9.55 लाख करोड़ आंकी गई है। इसके बाद गौतम अदाणी और उनका परिवार ₹8.15 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

इस सूची में रोज़नी नादर मल्होत्रा और उनका परिवार ₹2.84 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर आए हैं, जिससे वे भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं।

सूची यह दर्शाती है कि भारत में संपत्ति की शीर्ष रैंकिंग में पारंपरिक उद्योगपति परिवारों का प्रभुत्व बरकरार है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment