स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: प्रतिनियुक्ति से वापसी और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर, 27 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर तबादले और पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से जारी इस आदेश में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक आधार पर नई पदस्थापनाएं दी गई हैं। साथ ही, जो अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे, उन्हें मूल पद पर वापस भेजा गया है।

इस आदेश के अनुसार, विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई सामान्य प्रशासन विभाग की स्थानांतरण नीति 2025 के प्रावधानों के अनुरूप की गई है। नीति में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिनियुक्ति या अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद नई पदस्थापना के लिए किसी अलग से समन्वय की आवश्यकता नहीं होती।

शिक्षा विभाग का यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे विभागीय कार्यों में गति आएगी और अधिकारी अपने मूल पदों पर रहकर अधिक प्रभावी तरीके से कार्य कर सकेंगे।

राज्य शासन का कहना है कि यह बदलाव शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने और संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे स्कूलों के प्रबंधन, निरीक्षण और संचालन में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment