बिलासपुर में मीनाक्षी ट्रेडर्स पर ईडी का छापा, कोयला कारोबार की जांच तेज

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिलासपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालक सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने घर और दुकान को घेरकर अंदर से दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, सुल्तानिया परिवार के अन्य मकान महावीर नगर मंगला चौक के पास भी हैं, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल छापेमारी केवल क्रांति नगर क्षेत्र तक सीमित है। ईडी की टीम वित्तीय लेन-देन और कथित कोयला कारोबार से जुड़ी गड़बड़ियों पर फोकस कर रही है।

अभी तक न तो रायपुर ईडी ने इस मामले में आधिकारिक बयान दिया है और न ही सुल्तानिया परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। छापेमारी के दौरान कौन-से दस्तावेज बरामद हुए हैं और यह कार्रवाई किस विशेष मामले से संबंधित है, इस पर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि ईडी ने हाल ही में कोयला घोटाले की जांच के तहत रायपुर और बिलासपुर के कई व्यापारियों के यहां दबिश दी थी, जिसमें कई अहम कागजात हाथ लगे थे। छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले की जांच लगातार तेज होती जा रही है और एजेंसी की कार्रवाई जारी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment