Axis Bank ने किया नवरात्रि का ईसाईकरण – हिंदू आस्था पर सीधा हमला!

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नवरात्रि की पावन शुरुआत पर Axis Bank का एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर भारी विवादों में घिर गया है। इस विज्ञापन में सेंटा क्लॉज जैसी झलक दिखाई गई, जिसे लोग हिंदू पर्व के साथ “ईसाईकरण” बताकर कड़ा विरोध कर रहे हैं।

हिंदू पर्वों पर ही प्रयोग क्यों?

लोग सवाल उठा रहे हैं कि –

  • क्या ईद के विज्ञापन में सेंटा क्लॉज दिखाया जा सकता है?
  • क्या क्रिसमस के प्रमोशन में इस्लामिक प्रतीक शामिल किए जा सकते हैं?

जब यह सब अस्वीकार्य है, तो फिर नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व में ऐसे प्रतीक क्यों जोड़े गए?

सुनियोजित “ईसाईकरण” का आरोप

लोगों का मानना है कि यह कोई साधारण गलती नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया प्रयास है। नवरात्रि, जो शक्ति और माँ दुर्गा की भक्ति का पर्व है, उसमें सेंटा क्लॉज जैसे प्रतीक दिखाना सीधा हिंदू आस्था का अपमान माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर

ट्विटर (X) और फेसबुक पर #BoycottAxisBank तेजी से ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स ने Axis Bank पर हिंदू भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगाया है।

Axis Bank की चुप्पी सवालों में

विवाद बढ़ने के बावजूद Axis Bank की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह विज्ञापन एजेंसी की लापरवाही थी या फिर हिंदू त्योहारों को जानबूझकर निशाना बनाया गया?

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment