स्मृति मंधाना ने बनाया नया कीर्तिमान, वनडे में सबसे तेज़ शतक लगाने वाली भारतीय बनीं

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शनिवार को दिल्ली में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने मात्र 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मंधाना अब वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गौरतलब है कि कोहली ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक ठोका था और यह रिकॉर्ड पिछले 11 सालों से उनके नाम दर्ज था।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment