भारत में गृह युद्ध जैसी स्थिति से बचाव के लिए युवाओं को अनिवार्य मिलिट्री ट्रेनिंग जरूरी : भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

गुना। भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि यदि समय रहते देश के युवाओं को तैयार नहीं किया गया तो भारत में भी नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि देश के भीतर गृह युद्ध जैसी स्थिति भी बन सकती है।

शाक्य ने सुझाव दिया कि 18 से 30 वर्ष के हर युवा को अनिवार्य रूप से मिलिट्री ट्रेनिंग दी जानी चाहिए, ताकि भारत की सुरक्षा और एकता को मजबूत किया जा सके। वे गुना के उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि खेल, विकास और विश्वगुरु बनने की बातें महत्वपूर्ण हैं, लेकिन देश की सुरक्षा और भविष्य सबसे ऊपर है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment