नई दिल्ली। नेपाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। जेन-जी आंदोलन के बाद देश में अंतरिम सरकार का गठन हुआ और पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई देते हुए कहा कि भारत नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि भारत एक करीबी पड़ोसी और दीर्घकालिक विकास साझेदार के तौर पर नेपाल के साथ मिलकर काम करता रहेगा।
नेपाल के राष्ट्रपति ने शुक्रवार रात 9 बजे सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री की शपथ दिलाई। उनके नेतृत्व में अब जनता भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन की उम्मीद कर रही है।
नेपाल में आम चुनाव 5 मार्च 2026 को होंगे। तब नई स्थायी सरकार का गठन होगा।







