बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बढ़ाया हाथ, दीपक बैज को सौंपा 5100 रुपए का चेक

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से बस्तर क्षेत्र के हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगातार आगे बढ़कर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष आदरणीय दीपक बैज जी के निर्देशानुसार आज बस्तर बाढ़ पीड़ित राहत कोष में 5100 रुपए का चेक सौंपा गया।

यह चेक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सक्रिय और समर्पित सचिव श्री दिलीप सिंह चौहान द्वारा आदरणीय दीपक बैज जी को प्रदान किया गया। श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि “बस्तर के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज जी के नेतृत्व में आगे भी हर संभव सहयोग जारी रहेगा और जैसे-जैसे निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पालन पूरी निष्ठा से किया जाएगा।”

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की यह पहल न केवल बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को निभाने का सशक्त उदाहरण भी है। बस्तर बाढ़ पीड़ित राहत कोष में दिया गया यह सहयोग कांग्रेस की जनसेवा और जनता के साथ खड़े रहने की परंपरा को दर्शाता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment