मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपका दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। बिजनेस में सुधार के संकेत हैं। काम समय पर पूरे होंगे। संतान की इच्छा पूरी करने के लिए आप नया वाहन खरीद सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा। पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
- मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
- कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
- तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
- वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
- धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
- मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
- कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
- मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज मन में उलझन और अनावश्यक चिंता बनी रह सकती है। बेवजह के डर से बचें। किसी प्रॉपर्टी डील की योजना पूरी हो सकती है। पानी से जुड़ी जगहों से दूरी बनाए रखें। प्रतियोगी परीक्षा और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को मेहनत बढ़ानी होगी।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आय के नए स्रोत बनेंगे। ससुराल पक्ष से मुलाकात हो सकती है। घरेलू मामले बाहर न ले जाएं। काम में लापरवाही परेशानी ला सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके अटके काम पूरे करवाएगा। पुरानी गलती से सीख लेने का समय है।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको शासन और सत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मिल सकता है। संतान से किया वादा पूरा करना होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज भाग्य का साथ मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। केवल अपने कार्यों पर ध्यान दें। किसी रिश्तेदार से दुखद सूचना मिल सकती है। कुछ लोग आपकी तरक्की से ईर्ष्या करेंगे। बैंक लोन लेने की सोच रहे थे तो आवेदन कर सकते हैं।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। संतान की संगति पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी पुराने लेनदेन से राहत मिलेगी। शौक पूरा करने पर खर्च होगा। प्रेमी जोड़े साथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। माताजी की दी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें। दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। बच्चों के लिए उपहार ला सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन मिश्रित फल देगा। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। बिजनेस से जुड़े कार्यों में बाहर जाना होगा। गुस्से से बचें। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और नए संपर्क बनेंगे।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है। सेहत में सुधार होगा। उधार लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी बात स्पष्ट रखें। घूमने-फिरने की योजना बनेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लाभ देगा। पुरानी गलती दोहराने से बचें।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे होंगे। संतान की उलझनों को समझने का प्रयास करें। कर्ज चुकता करेंगे। आसपास के लोगों को पहचान कर चलना जरूरी है।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज तरक्की के रास्ते खुलेंगे। मेहनत से सम्मान और सफलता मिलेगी। साहस और पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन संभव है। पार्टनरशिप में पूरा लिखित समझौता करें। नया घर खरीदने का विचार कर सकते हैं।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। निवेश सोच-समझकर करें। बिजनेस में सफलता मिलेगी और फंसा पैसा भी मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहें।







