राशिफल 21 दिसंबर: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क?

Madhya Bharat Desk
5 Min Read

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरा रहेगा। किसी करीबी साथी की बात आपको खल सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। यदि कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो माता-पिता की अनुमति लेना लाभदायक रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, लेकिन बीती बातों को कुरेदने से बचें, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृष राशि (Taurus)

सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए दिन बेहद अनुकूल है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। ऑफिस में बॉस से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अहंकार को बीच में न आने दें। संतान किसी वस्तु की मांग कर सकती है। आप भले ही दिल से अच्छा सोचें, लेकिन कुछ लोग आपके इरादों को गलत समझ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

कार्यस्थल पर कोई आपको बहकाने की कोशिश कर सकता है, जिससे आपसी तनाव बढ़ सकता है। पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। धैर्य बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। परिवार में किसी नाराज सदस्य को मनाने की कोशिश सफल हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार में विवाह से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है। यदि किसी प्रकार का कर्ज था तो उससे राहत मिलने के संकेत हैं। नए कपड़े, मोबाइल या अन्य वस्तुओं की खरीदारी संभव है, लेकिन खर्च करते समय आय का ध्यान रखें। भाग्य का साथ मिलने से आमदनी में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo)

आज भागदौड़ अधिक रहेगी। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें। माता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। घर में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा।

कन्या राशि (Virgo)

दिन आनंददायक रहेगा। अपनी कमियों को पहचानकर आगे बढ़ना जरूरी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी से वादा करने से पहले सोच-विचार करें। संतान पक्ष से खुशखबरी और नौकरी में प्रमोशन के संकेत मिल रहे हैं।

तुला राशि (Libra)

दिन सामान्य रहेगा। पिता की कोई बात मन को परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन लेन-देन में सावधानी बरतें, धोखे की आशंका है। जीवनसाथी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। मित्र से मुलाकात और पारिवारिक तनाव में कमी आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपकी आय में बढ़ोतरी के योग हैं। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर की सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और प्रॉपर्टी खरीदने का भी योग बन रहा है।

धनु राशि (Sagittarius)

सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पिता किसी बात से नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव से थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन अंततः लाभ मिलेगा। नए विचार मन में आएंगे, जिन्हें समय पर लागू करें। राजनीति से जुड़े लोग दूसरों की सलाह लेने से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

दिन सामान्य रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। पिता की बात आपको चुभ सकती है, लेकिन भाई-बहनों से संबंध मजबूत रहेंगे। सिंगल लोगों को अपने साथी की याद सताएगी। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय परेशानी दे सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

व्यवसाय में सतर्कता जरूरी है, आर्थिक नुकसान की संभावना है। पार्टनरशिप में धोखे का डर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ जांच करवानी पड़ सकती है। यात्रा की योजना बना रहे हैं तो माता की सलाह अवश्य लें।

मीन राशि (Pisces)

आज कुछ नया करने की चाह मन में रहेगी, जिससे जल्दबाजी हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment