आज का राशिफल 4 सितंबर 2025: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या न रखें। सेहत का ध्यान रखें। सगे संबंधियों से मिलने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद खत्म होंगे और साथ में कहीं घूमने का मौका मिल सकता है।

वृष राशि (Taurus Horoscope Today)

भाग्य आपके साथ रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आय बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से मदद मिलेगी और मित्रों की संख्या बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। राजनैतिक कार्यों में उत्साह संतुलित रखें। रहन-सहन में सुधार करेंगे। खान-पान में बदलाव संभव है। पुराने विवाद बातचीत से खत्म हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। अनजान लोगों से सावधान रहें। निर्णय क्षमता मजबूत होगी। साझेदारी में लाभ होगा। पिताजी की किसी बात से मन खिन्न हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

दांपत्य जीवन में तालमेल रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। संतान की संगति पर ध्यान दें। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी को उपहार देंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। कार्यक्षेत्र की समस्या का समाधान बॉस से बातचीत में मिलेगा। बिजनेस विस्तार पर काम करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता है। नौकरी में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ मजबूरी में खर्च करने पड़ेंगे। संतान की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। पारिवारिक मामलों में तनाव रहेगा। बिजनेस में बदलाव संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

मन में उथल-पुथल रहेगी। मेहनत पर भरोसा रखें। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। गुस्से को काबू में रखें। बिजनेस पार्टनर से बातचीत कर समस्याओं का समाधान करें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जरूरी कामों को टालें नहीं। पारिवारिक विवाद आपसी बातचीत से सुलझाएं। जीवनसाथी के साथ नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पिताजी से सलाह लेना लाभकारी होगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। निवेश से लाभ होगा। खान-पान में सुधार करें। लापरवाही न बरतें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

चुनौती भरा दिन रहेगा। दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा संभव है। समय प्रबंधन जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। संपत्ति विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment