नई दिल्ली।वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने राजनीतिक सलाहकार ए.के. के सहयोगी श्री आर.के. मिगलानी की पूजनीय माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिल्ली में हुई इस दुखद घटना से मिगलानी परिवार समेत उनके परिचितों में शोक की लहर है।
कमलनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि—
“मिगलानी परिवार की माताजी का जाना अपूरणीय क्षति है। परिवार ने अपने जीवन की आधारशिला और प्रेरणा स्रोत को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदनाएँ मिगलानी परिवार के साथ हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि—
“ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति और धैर्य दें।”
कमलनाथ ने अंत में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा—
“ओम शांति।”



