आज का राशिफल 29 अगस्त 2025: मिथुन राशि वाले टालें बड़े फैसले, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से हर दिन का राशिफल तय होता है। 29 अगस्त 2025, शुक्रवार का दिन खास है। आइए जानते हैं, आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत दे रहा है।

ग्रहों की स्थिति:
गुरु मिथुन राशि में, बुध और शुक्र कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, चंद्रमा तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

राशिफल:

  • मेष राशि – जीवनसाथी का साथ और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य और व्यापार शुभ रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
  • वृषभ राशि – ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव। प्रेम और व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
  • मिथुन राशि – किसी बड़े निर्णय को टालें। लेखन और कला क्षेत्र वालों के लिए अनुकूल समय। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। हरी वस्तु साथ रखें।
  • कर्क राशि – भौतिक सुख बढ़ेगा, लेकिन घरेलू जीवन में हल्की रुकावट संभव। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार उत्तम। बजरंगबली को प्रणाम करें।
  • सिंह राशि – पराक्रम से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन शुभ। पीली वस्तु साथ रखें।
  • कन्या राशि – जुए-सट्टे से बचें। धन आगमन होगा लेकिन निवेश से परहेज करें। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा। काली माता को प्रणाम करें।
  • तुला राशि – समाज में सम्मान बढ़ेगा। आकर्षण और लोकप्रियता में वृद्धि। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।
  • वृश्चिक राशि – सिरदर्द या नेत्र समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार सामान्य। पीली वस्तु साथ रखें।
  • धनु राशि – यात्रा और शुभ समाचार की संभावना। स्वास्थ्य उत्तम। प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
  • मकर राशि – उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पिता का आशीर्वाद रहेगा। व्यापार और करियर में लाभ। हरी वस्तु पास रखें।
  • कुंभ राशि – यात्रा और धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा। काली माता को प्रणाम करें।
  • मीन राशि – निवेश से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान संबंध सामान्य। व्यापार सामान्य। काली माता की पूजा करें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment