71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘जवान’ के लिए शाहरुख को पहला नेशनल अवॉर्ड, ‘कटहल’ ने जीता बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली।भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। इस बार कई शानदार फिल्मों और कलाकारों को सराहना मिली है। सबसे बड़ी खबर यह रही कि शाहरुख खान को उनके 35 साल के फिल्मी करियर में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उन्हें यह सम्मान साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान के लिए मिला है।

विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
काबिल अभिनेता विक्रांत मैसी को भी इस बार बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें फिल्म ‘12वीं फेल’ में दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। यह फिल्म युवा संघर्ष और शिक्षा प्रणाली की सच्चाई को बयां करती है।

‘कटहल’ बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म
सान्या मल्होत्रा, विजय राज और अनंत जोशी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘कटहल’ को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का खिताब मिला है। व्यंग्यात्मक अंदाज़ में समाजिक संदेश देने वाली इस फिल्म को काफी सराहना मिली थी।

क्षेत्रीय भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्में:

  • गुजराती: वश
  • बंगाली: डीप फ्रीज
  • असमी: रोंगातपु
  • कन्नड़: कंडीलू
  • तेलुगु: भगवंत केसरी
  • तमिल: पार्किंग
  • पंजाबी: गोड्डे गोड्डे चा
  • ओडिया: पुष्कर
  • मराठी: श्यामचि आई
  • मलयालम: उल्लुझुकु
  • ताई फाके: पाई तांग… स्टेप ऑफ होप
  • गारो: रिमदोगितांगा

नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी विजेता:

  • बेस्ट शॉर्ट फिल्म: गिद्ध द स्कैवेंजर (हिंदी)
  • बेस्ट म्यूजिक: द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)
  • बेस्ट डायरेक्टर: पीयूष ठाकुर (द फर्स्ट फिल्म)
  • बेस्ट एडिटिंग: मूविंग फोकस (इंग्लिश)
  • बेस्ट साउंड डिजाइन: धुंधगिरी के फूल (हिंदी)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: लिटिल विंग्स (तमिल)
  • बेस्ट सोशल कंसर्न फिल्म: द साइलेंट एपिडेमिक (हिंदी)
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म: गॉड, वल्चर एंड ह्यूमन (इंग्लिश)
  • बेस्ट आर्ट/कल्चर फिल्म: टाइमलेस तमिलनाडु (इंग्लिश)
  • बेस्ट नॉन फीचर फिल्म: द फ्लॉवरिंग मैन (हिंदी)

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment