‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज टली, समिति ने बताए 6 बड़े बदलाव – कंट्रोवर्शियल सीन और डायलॉग्स हटेंगे

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज से पहले एक अहम अपडेट सामने आया है। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर गठित एक केंद्रीय समीक्षा समिति ने फिल्म को लेकर कई गंभीर आपत्तियाँ दर्ज की हैं और निर्माताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि जब तक सुझावों के अनुसार बदलाव नहीं किए जाते, फिल्म को रिलीज की अनुमति नहीं दी जा सकती।

समिति ने दिए कुल 6 अहम बदलाव:

1. डिस्क्लेमर में बदलाव – फिल्म के वर्तमान डिस्क्लेमर को समिति ने अस्वीकार्य बताया है और उसमें जरूरी संशोधन करने के लिए कहा है।

2. विशेष धन्यवाद क्रेडिट हटाने के निर्देश – कुछ व्यक्तियों के प्रति व्यक्त किए गए आभार को हटाने को कहा गया है।

3. एआई जनरेटेड सीन पर आपत्ति – एक दृश्य जिसमें कथित तौर पर सऊदी अरब की सजा देने की शैली दिखाई गई है, उसे हटाने या जरूरी बदलाव करने को कहा गया है।

4. ‘नूतन शर्मा’ किरदार पर रोक – समिति ने इस नाम को बदलने और उससे जुड़े सभी संवाद, खासकर धार्मिक ग्रंथों से संबंधित डायलॉग्स को हटाने का निर्देश दिया है।

5. बलोच समुदाय से जुड़े डायलॉग्स हटाने की सिफारिश – समिति ने चेताया है कि इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान हो सकता है।

6. फिल्म को रिलीज से पहले इन सभी बिंदुओं पर पालन जरूरी – जब तक सभी निर्देशों को पूरा नहीं किया जाता, फिल्म को न सार्वजनिक रूप से दिखाया जा सकता है और न ही व्यावसायिक रूप से रिलीज किया जा सकता है।

विवाद की जड़:

फिल्म जून 2022 में उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या पर आधारित है, जिसे धार्मिक कट्टरता के कारण मारा गया था। फिल्म का टीजर आते ही इसमें दर्शाए गए कुछ दृश्य और संवादों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि यह फिल्म विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत को बढ़ावा देती है।

फिल्म की स्टारकास्ट और टीम:

विजय राज – कन्हैयालाल की भूमिका में

रजनीश दुग्गल – आईबी ऑफिसर ईश्वर सिंह

प्रीती झंगियानी – पत्रकार और ईश्वर सिंह की पत्नी

अन्य कलाकार: पुनीत वशिष्ठ, मुश्ताक खान, जयश्री माहतो

निर्देशक: भारत एस. श्रिनाटे और जयंत सिन्हा

निर्माता: अमित जानी

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment