गुरुवार 31 जुलाई 2025 को ग्रहों की चाल में विशेष परिवर्तन देखने को मिलेंगे। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं जो ज्ञान, कला और संचार क्षमता को मजबूत करते हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं, जिससे पारिवारिक और भावनात्मक मामलों में सक्रियता बनी रहेगी। मंगल और चंद्रमा दिन की शुरुआत में कन्या राशि में रहेंगे, लेकिन दोपहर तक चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन सभी ग्रहों की चाल 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। आइए विस्तार से जानें, किस राशि का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि: आज नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यों में सफलता के लिए आज सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि: शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और बाधित कार्यों में गति आएगी। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, खासकर थकान या सिरदर्द परेशान कर सकता है। प्रेम और संतान से संबंधित मामलों में राहत मिलेगी। आज के दिन मां काली को प्रणाम करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि: प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और पढ़ाई-लिखाई में मन लगाएं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में स्थिति सकारात्मक रहेगी। काली माता का ध्यान करें, सफलता मिलेगी।
कर्क राशि: घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। भूमि, भवन या वाहन से जुड़ी खरीदारी के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। आज कोई लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
सिंह राशि: आज आपका साहस और आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। सूर्य को जल अर्पित करें और दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करें।
कन्या राशि: आज धन लाभ के योग बनेंगे और पारिवारिक वातावरण में सौहार्द बना रहेगा। हालांकि गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, लेकिन व्यापार में फायदा मिलेगा। आज के दिन लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
तुला राशि: आज का दिन आपके आकर्षण और वाणी से दूसरों को प्रभावित करने वाला है। जो चाहेंगे वो मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम व संतान का साथ मिलेगा। व्यापार की स्थिति मजबूत होगी। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाना लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि: आज मन थोड़ा चिंतित रह सकता है और खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य और संतान पक्ष मध्यम रहेगा लेकिन व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखें या हल्दी का तिलक करें।
धनु राशि: आय में वृद्धि होगी और शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यात्रा का योग भी बन रहा है जो लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्रों में दिन शुभ रहेगा। मां काली को नींबू चढ़ाएं और दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें।
मकर राशि: आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में तरक्की होगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। लाल वस्त्र या लाल फल का दान करें, दिन शुभ रहेगा।
कुंभ राशि: भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा से लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सुधार होगा। हरी वस्तु पास रखें या हरे रंग का वस्त्र धारण करें।
मीन राशि: आज के दिन चोट या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, इसलिए सतर्कता आवश्यक है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान का साथ मध्यम रहेगा जबकि व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। सफेद वस्त्र का दान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।







