राशियों पर ग्रहों का प्रभाव: जानिए 19 जुलाई 2025 का कैसा रहेगा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों की विस्तृत भविष्यवाणी

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

ग्रहों की वर्तमान स्थिति और नक्षत्रों के आधार पर यह शनिवार सभी राशियों के लिए विशेष संकेत लेकर आया है। चंद्रमा मेष में, शुक्र वृषभ में, गुरु मिथुन में, सूर्य और बुध कर्क में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन में गोचर कर रहे हैं। इस खगोलीय स्थिति के आधार पर जानिए, 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा:

मेष (Aries):

उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर दिन। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन और संतान पक्ष भी संतोषजनक। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग। सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ (Taurus):

मन में कुछ अशांति रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य में सुधार है। कामकाज सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव बना रह सकता है। लाल रंग से जुड़ी वस्तु का दान करें।

मिथुन (Gemini):

नई आमदनी के स्रोत खुलेंगे। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं। सेहत, प्रेम, और व्यापार तीनों में अनुकूलता। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क (Cancer):

व्यवसाय में मजबूती आएगी। कानूनी मामलों में सफलता के संकेत। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। पारिवारिक जीवन सुखद। लाल वस्तु साथ रखें।

सिंह (Leo):

भाग्य साथ देगा। योजनाएं सफल होंगी। यात्राएं फलदायक रहेंगी। हालांकि थोड़ी थकावट संभव। प्रेम व कार्यक्षेत्र अनुकूल। लाल चीज़ अपने पास रखें।

कन्या (Virgo):

सावधानी जरूरी, चोट या दुर्घटना की आशंका। स्वास्थ्य में गिरावट संभव। बाकी क्षेत्रों में सामान्य दिन। बजरंगबली की आराधना करें।

तुला (Libra):

वैवाहिक जीवन में सौहार्द रहेगा। नौकरी में प्रगति संभव। प्रेमियों के लिए अच्छा समय। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio):

विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन उन पर नियंत्रण रहेगा। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन सामान्य। कार्यक्षेत्र अच्छा। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु (Sagittarius):

छात्रों के लिए अनुकूल समय। अध्ययन में सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान पक्ष में थोड़ी कमी। व्यापार लाभकारी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर (Capricorn):

घरेलू विवाद संभव, लेकिन ऐश्वर्य में वृद्धि के योग। स्वास्थ्य में सुधार। कार्यक्षेत्र मजबूत। माता-पिता का आशीर्वाद लें। काली जी को नमन करें।

कुंभ (Aquarius):

प्रयास सफल होंगे। रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रेम व पारिवारिक जीवन संतुलित। हरी वस्तु पास रखें।

मीन (Pisces):

आर्थिक लाभ के संकेत। पारिवारिक विस्तार होगा। स्वास्थ्य व व्यापार अच्छा। लाल रंग की वस्तु साथ रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment