अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ 1 अगस्त से ओटीटी पर होगी स्ट्रीम, थिएटर के बाद अब घरों में मचेगी हंसी की धूम

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

कॉमेडी और स्टारपावर का जबरदस्त मिश्रण लेकर आई अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 अब थिएटर के बाद ओटीटी दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। थिएटर में शानदार रिस्पॉन्स बटोरने के बाद यह फिल्म अब 1 अगस्त को अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

अगर आप सिनेमा हॉल जाकर फिल्म नहीं देख पाए हैं तो अब आपके पास हँसी का यह धमाकेदार डोज घर बैठे देखने का मौका है।

थिएटर में क्यों छाई रही फिल्म?

6 जून 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म अपने डुअल एंडिंग कॉन्सेप्ट के चलते खूब सुर्खियों में रही। हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B के रूप में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को दो अलग अंत देखने का रोमांच दिया। हास्य और रहस्य से भरी इस फिल्म को दर्शकों ने थियेटर में काफी सराहा।

स्टारकास्ट रही फिल्म की जान

करीब ₹250 करोड़ की लागत से बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, श्रेयस तलपड़े, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज़, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा और निकितिन धीर जैसे 19 बड़े चेहरे शामिल हैं।

कमाई में भी नहीं रही पीछे

हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर कुल ₹288.63 करोड़ की वैश्विक कमाई की। यह आंकड़ा फिल्म के बजट से अधिक है, जिससे यह एक हिट फिल्म तो बन गई, लेकिन ‘रिकॉर्ड ब्रेकर’ नहीं बन सकी।

फिर भी, जो दर्शक हल्की-फुल्की कॉमेडी और परिवार संग मनोरंजन की तलाश में हैं, उनके लिए यह फिल्म एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment