रायपुर में पत्रकारों पर हमला: रिपोर्टिंग करते समय कैमरामैन से मारपीट, कैमरा तोड़ा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक घटना सामने आई है। 12 जुलाई को भावना नगर क्षेत्र में एक गंभीर वारदात के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार राघवेंद्र पांडे और उनके सहयोगी कैमरामैन प्रथम गुप्ता पर हमला कर दिया। दोनों वहां एक मारपीट की घटना की रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे थे।

जब पत्रकार एक पक्ष से बातचीत कर वापस लौट रहे थे, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें रोककर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उन्हें रिपोर्टिंग से रोकने की कोशिश की, गाली-गलौज की और फिर उनके साथ हाथापाई की। इस हमले में पत्रकारों का कैमरा भी तोड़ दिया गया। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है।

घटना के बाद रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी और अन्य पत्रकारों ने एकजुट होकर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह को इस मामले की शिकायत दी। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रेस क्लब का कहना है कि यह घटना प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है और ऐसे मामलों में तुरंत और कठोर कार्रवाई जरूरी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment