भोपाल में कालीदास राष्ट्रीय महर्षि ज्योतिष सम्मेलन, “धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म का संगम”

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भोपाल:राजधानी भोपाल के नेहरू नगर स्थित विज्ञान केंद्र में आज कालीदास राष्ट्रीय महर्षि ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से आए ज्योतिष विशेषज्ञों और विद्वानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में धर्म, अध्यात्म और ग्रहों के प्रभाव जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ और विद्वानों ने अपने शोध और अनुभवों को साझा किया।

सम्मेलन की गरिमा को बढ़ाते हुए कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, सांसद आलोक शर्मा, और पूर्व विधायक पी.सी. शर्मा भी उपस्थित रहे।

डॉ. कुसमरिया और अन्य प्रमुख ज्योतिषाचार्यों ने मंच से वर्तमान ग्रह दशा, राशियों पर प्रभाव, और मानव जीवन पर पड़ने वाले आध्यात्मिक और भौतिक प्रभावों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान कई आगंतुकों ने व्यक्तिगत भविष्यफल जानने की इच्छा व्यक्त की, जिन्हें समयाभाव के कारण व्यक्तिगत रूप से मिलने का सुझाव दिया गया।

इस अवसर पर आयोजक आशीष दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस सम्मेलन को “ज्योतिष और भारतीय परंपरा को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम” बताया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment