यूरोप दौरे पर भारत-ए पुरुष हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत, आयरलैंड को 6-1 से हराया

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भारत-ए पुरुष हॉकी टीम ने अपने यूरोपीय अभियान की शुरुआत जोरदार जीत के साथ की। मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 6-1 से करारी शिकस्त दी। पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आक्रामक रुख अपनाते हुए विपक्षी टीम को वापसी का कोई अवसर नहीं दिया।

मैच में भारत की ओर से उत्तम सिंह ने पहला गोल किया, जिसके बाद अमनदीप लाकड़ा ने बढ़त को दोगुना किया। इसके बाद मिडफील्डर आदित्य लालगे ने लगातार दो गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। फारवर्ड सेल्वम कार्थी और बॉबी सिंह धामी ने भी एक-एक गोल दागते हुए स्कोर 6-1 कर दिया।

डिफेंस और मिडफील्ड का दमदार प्रदर्शन

भारतीय डिफेंस लाइन ने भी बेहतरीन समन्वय दिखाया और आयरलैंड के ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया। विपक्षी टीम केवल एक गोल ही कर सकी।

अब भारतीय टीम बुधवार को एक बार फिर आयरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इसके बाद टीम फ्रांस, इंग्लैंड, बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले खेलेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment