रायपुर मेडिकल कॉलेज की छात्रा छाया गौतम ने आत्महत्या की, मानसिक तनाव की थी शिकार

admin
2 Min Read

कोरबा: रायपुर मेडिकल कॉलेज में रेडियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही छाया गौतम (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छाया पिछले पांच साल से रायपुर में पढ़ाई कर रही थी और डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी। घटना 13 जून को कुसमुंडा थाना क्षेत्र के SECL कॉलोनी में स्थित उनके आवास पर हुई।

छाया करीब 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा लौटी थी और तभी से मानसिक तनाव में थी। वह अपने पिता शशि भूषण गौतम को अक्सर अपनी परेशानियों के बारे में बताती थी। पिता ने उसका इलाज कोरबा के एक निजी अस्पताल में भी करवाया था।

घर पर अकेली थी, फांसी लगाकर दी जान

घटना के समय छाया के पिता SECL में ड्यूटी पर थे और मां घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान छाया ने क्वार्टर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और पुलिस को बुलाया गया।

डॉक्टर बनना था सपना

छाया बचपन से ही पढ़ाई में तेज थी और डॉक्टर बनने का सपना देखती थी। पिता ने बताया कि वह अपने करियर को लेकर बेहद गंभीर थी, लेकिन हाल के दिनों में वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।

पुलिस जांच में जुटी, कॉल डिटेल और सहेलियों से होगी पूछताछ

कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने छाया के मोबाइल कॉल डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही रायपुर मेडिकल कॉलेज में उसके दोस्तों और सहेलियों से भी पूछताछ की जाएगी।

इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने भी छाया को श्रद्धांजलि दी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment