दुनिया एक बार फिर कोरोना के नए वैरिएंट से सहमी हुई है। JN.1 नाम का यह नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। सिंगापुर में पिछले कुछ दिनों में इसके कारण 14,000 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। भारत में भी इसके 93 केस दर्ज किए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।JN.1 को XBB सबवैरिएंट का बदला हुआ रूप बताया जा रहा है, जो तेजी से संक्रमण फैलाता है। हालांकि फिलहाल इसके लक्षण गंभीर नहीं बताए गए हैं, लेकिन संक्रमण की रफ्तार चिंता बढ़ा रही है। चीन, थाइलैंड और मलेशिया जैसे देशों ने भी इसके बढ़ते मामलों को लेकर हेल्थ अलर्ट जारी कर दिए हैं।भारत में सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र में पाए गए हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने और RTPCR जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह समय सावधानी बरतने का है, क्योंकि लापरवाही हालात बिगाड़ सकती है।विशेषज्ञों की सलाह:मास्क पहनना शुरू करेंभीड़भाड़ से बचेंबुजुर्ग और बीमार लोग विशेष सतर्कता बरतेंवैक्सीन की बूस्टर डोज़ लगवाएं


