सीएम साय के सलाहकार बने आर. कृष्णा दास, जारी हुआ आदेश

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए श्री आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, श्री आर. कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श प्रदान करेंगे। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से मानी जाएगी।

सलाहकार पद पर रहते हुए श्री दास को प्रतिमाह 1 लाख 50 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

श्री आर. कृष्णा दास रायपुर के सड्डू क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-8 के निवासी हैं। शासन स्तर पर उनकी नियुक्ति को मुख्यमंत्री सचिवालय के कामकाज और मीडिया समन्वय को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय के हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय, गृह विभाग, वित्त विभाग समेत संबंधित सभी विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।

आदेश की कॉपी

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment