Chhattisgarh Assembly | अमलीडीह जमीन आवंटन मामले में मंत्री घिरे, भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने उठाए सवाल

admin
2 Min Read

Chhattisgarh Assembly | Minister surrounded in Amlidih land allotment case, BJP MLA Dharamlal Kaushik raised questions

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में अमलीडीह में सरकारी जमीन आवंटन का मुद्दा गरमाया। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने सवाल उठाते हुए कहा कि 56 करोड़ की जमीन को महज 9 करोड़ में क्यों दिया गया?

मंत्री टंकराम वर्मा का जवाब, पर विरोध जारी

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब में कहा कि, “जमीन अब भी शासन के नाम पर दर्ज है, किसी बिल्डर को आवंटित नहीं की गई।” लेकिन धरमलाल कौशिक ने लिखित और मौखिक जवाब में अंतर होने का आरोप लगाते हुए मंत्री के जवाब को गलत बताया। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

किराए के हेलिकॉप्टर पर भी मचा बवाल

कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने किराए के हेलिकॉप्टर के खर्च पर सवाल उठाए, जिसका जवाब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखित में दिया।

हेलिकॉप्टर पर करोड़ों का खर्च

मुख्यमंत्री ने बताया :

2021-22 में: ₹24.82 करोड़ का भुगतान।
2022-23 में: 57 बार किराए पर लिया, ₹78.70 करोड़ का खर्च।
2023-24 में: 51 बार किराए पर लिया, ₹89.50 करोड़ का भुगतान।
2024-25 (31 जनवरी तक): 37 बार किराए पर लिया, ₹56.11 करोड़ का भुगतान।
क्या होगा आगे?

विधानसभा में जमीन आवंटन और हेलिकॉप्टर के खर्च पर उठे सवालों के बाद सरकार की जवाबदेही और कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment