मध्यप्रदेश राजसभा: हरदीप पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भोपाल।भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश से होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को उनके नाम पर मुहर लगाई। इस फैसले से उनकी राज्यसभा सदस्यता को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

हरदीप सिंह पुरी इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हैं। वे अभी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन पार्टी की उत्तर प्रदेश से जारी प्रत्याशी सूची में उनका नाम नहीं था, जिसके बाद उनकी अगली सीट को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

यह राज्यसभा सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। मुरुगन ने राज्य की राजनीति पर ध्यान देने के इरादे से राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद मध्य प्रदेश से एक सीट रिक्त हो गई।

राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर है, जबकि मतदान 12 नवंबर को होगा। मध्य प्रदेश विधानसभा के विधायक इस चुनाव में नए सदस्य का चुनाव करेंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment