रायपुर पहुंचीं स्मृति इरानी, सरकार और संगठन के कामकाज की होगी समीक्षा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी रायपुर पहुंच चुकी हैं। उनके साथ प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू भी राजधानी पहुंचे हैं। दोनों नेता दो दिन के प्रवास के दौरान सरकार और संगठन के कामकाज की गहन समीक्षा करेंगे।

एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्मृति इरानी का सादगी भरे अंदाज में स्वागत किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, ऑनलाइन परिचयात्मक बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि पदाधिकारियों से कामकाज की अपेक्षा है, केवल औपचारिकताएं निभाना पर्याप्त नहीं होगा।

दो दिन के प्रवास में स्मृति इरानी और सिद्धार्थ शम्भू दर्जनभर बैठकें लेंगे। इनमें प्रदेश पदाधिकारी, संभाग एवं जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद, मंत्री, पूर्व जनप्रतिनिधि तथा निगम, मंडल और आयोगों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठकों में संगठन की तैयारी, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। भाजपा मानती है कि इस दौरे से प्रदेश संगठन को नई दिशा मिलेगी और पदाधिकारियों की जवाबदेही और भी मजबूत होगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment