नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। सुबह कनॉट प्लेस के इंदिरा चौक पर जुटे लोगों से पुलिस ने पूछताछ की और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाना शुरू कर दिया।
CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाहन में ज्यादा भीड़ होने के कारण दम घुटने से एक छात्र बेहोश हो गया। इस घटना के बाद नाराज छात्रों ने पुलिस वाहन को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, छात्र के बेहोश होने की वजह और पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन स्थल पर बिना पहचान पत्र के पहुंचे लोगों को भी पुलिस हिरासत में ले रही है। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर माहौल गरमा गया है।





