राष्ट्रपति मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, रायपुर-बस्तर में तैयारियां तेज

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। इसी निमंत्रण के बाद राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित हुआ है।

दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक

राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव विकासशील ने गुरुवार को बैठक की। इसमें अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, ठहरने, स्वास्थ्य सुविधाओं और परिवहन से जुड़ी सभी तैयारियां तय मानकों के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए गए।

संस्कृति विभाग को मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। राष्ट्रपति के साथ आने वाले अतिथियों के ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि राष्ट्रपति के पूरे प्रवास के दौरान सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित रहें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment