खारुन उफान पर! महादेव घाट पुल डूबा, रायपुर-अमलेश्वर आवाजाही बंद

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।लगातार हो रही बारिश के चलते खारुन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। महादेव घाट पुल के ऊपर करीब 2 फीट पानी बह रहा है, जिसके चलते रायपुर-अमलेश्वर मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

पुल पर पानी आने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग दोनों छोर पर पहुंच रहे हैं और जान जोखिम में डालकर सेल्फी और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। लगातार बारिश के बीच लोगों का इस तरह पुल के पास पहुंचना चिंता का विषय बना हुआ है।

लोगों को सुरक्षित रखने के लिए महादेव घाट पर पुलिस प्रशासन की टीम तैनात है। पुलिसकर्मी लगातार लोगों को पुल और नदी के आसपास नहीं जाने की समझाइश दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों की भीड़ कम होती नजर नहीं आ रही है।

फिलहाल महादेव घाट में खारुन नदी का बढ़ा जलस्तर और पुल के ऊपर बह रहा पानी खतरे का संकेत है। ऐसे में लोगों से अपील है कि नदी और पुल के आसपास जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment