RAGA से प्यार है, इसलिए आए! राहुल के कार्यक्रम में दिखा युवाओं का अलग अंदाज

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

इंदौर। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में बड़ी संख्या में छात्र और युवा पहुंचे हैं। कार्यक्रम के चलते MR-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। जाम में एक एम्बुलेंस भी कुछ देर धीमी गति से आगे बढ़ी, हालांकि रास्ता खुलने के बाद वह वहां से निकल गई।

कार्यक्रम में व्यवस्था संभाल रहे वॉलंटियर्स को कांग्रेस की ओर से मुफ्त टी-शर्ट दी गई। वहीं समर्थक ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ और ‘घर-घर गांधी, राहुल गांधी जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाते नजर आए।

IDA ग्राउंड में हजारों युवा पहुंचे

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड में एंट्री शुरू हो चुकी है। बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। शाम 5:30 बजे राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे।

कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर सवाल-जवाब होंगे। युवाओं को राहुल गांधी से सीधे सवाल पूछने का मौका मिलेगा। कुछ युवा ‘RAGA’ लिखा चश्मा पहनकर भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर

कार्यक्रम में आने वाले विद्यार्थियों के लिए सिख समाज की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई है। करीब 50 हजार विद्यार्थियों के लिए खाना तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले युवाओं के लिए भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में भीड़ बढ़ने से यातायात पर असर पड़ा है। पुलिस और आयोजन से जुड़े वॉलंटियर्स व्यवस्था संभालने में जुटे हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment