मेष राशि: आज का दिन राहत और नई उम्मीद लेकर आएगा। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा होने से मन खुश होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरियां बातचीत से कम होंगी और रिश्ते में फिर मिठास आएगी। दोनों मिलकर भविष्य की नई योजना बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी, पद या सम्मान मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृष राशि: आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके करियर या कारोबार में नए मौके ला सकती है। हालांकि, दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिली खबर चिंता बढ़ा सकती है। संतान की नौकरी में तरक्की से परिवार में खुशी होगी। पुराने प्यार से अचानक मुलाकात हो सकती है, लेकिन पुरानी बातों में ज्यादा उलझने से बचें। बैंक लोन या फाइनेंस से जुड़ी परेशानी दूर होने के संकेत हैं।
मिथुन राशि: आज आपकी समझदारी और सही समय पर लिया गया फैसला आपको आगे बढ़ाएगा। विरोधियों की बातों में आकर जल्दबाजी न करें। संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। नौकरी में जरूरी काम पूरा करने में जूनियर का सहयोग मिलेगा। ज्यादा काम के कारण थकान हो सकती है, लेकिन भाई-बहनों के साथ समय बिताने से मन अच्छा रहेगा। घर में शादी-विवाह की चर्चा भी हो सकती है।
कर्क राशि: आज वैवाहिक जीवन में प्यार और आपसी समझ बनी रहेगी। मां से किया कोई वादा पूरा करने का मौका मिलेगा, जिससे मन को खुशी होगी। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का विचार बन सकता है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। कारोबार में आपके नए विचार फायदा पहुंचा सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और अधिकारी भी प्रभावित होंगे। कोई खास खबर आपका दिन बना सकती है।
सिंह राशि: आज का दिन खुशियों और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कोई जरूरी जानकारी आपको नए अवसर दिला सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे। लंबे समय से अटकी बिजनेस डील आज पूरी होने की उम्मीद है। ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, जिससे कई जरूरी काम जल्दी पूरे कर लेंगे। संतान के साथ घूमने का प्लान बने तो दिन और खास हो जाएगा।
कन्या राशि: आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं और आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई पसंदीदा चीज खरीदने से रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। हालांकि निवेश का फैसला जल्दबाजी में न लें। नौकरी बदलने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। सही विकल्प चुनने से करियर को नई दिशा मिलेगी।
तुला राशि: आज दिन काफी व्यस्त रह सकता है। कोशिश करें कि जरूरी काम खुद ही संभालें और छोटी-छोटी बातों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। किसी पार्टी या समारोह में जाने का मौका मिल सकता है, जहां आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को खुशनुमा बना सकती है।
वृश्चिक राशि: आज स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए खान-पान और आराम का ध्यान रखें। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार की पुरानी परेशानी भाई-बहनों की मदद से दूर होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों में कुछ नया सीखने की इच्छा बढ़ेगी। परिवार में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। रिश्तेदारों से भी संबंध बेहतर होंगे और अपनों का साथ आपको भावनात्मक मजबूती देगा।
धनु राशि: आज किसी इच्छा के पूरी न होने से थोड़ी निराशा हो सकती है। काम में मन कम लगे तो खुद को सकारात्मक कामों में व्यस्त रखें। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए बहस से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी के बहकावे में न आएं।
मकर राशि: आज अचानक धन लाभ होने के योग हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराना रुका पैसा भी वापस आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। घर में नए मेहमान के आने से खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, किसी सहयोगी की बात आपको भावुक कर सकती है।
कुंभ राशि: आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा और नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। संतान ने किसी परीक्षा में भाग लिया था तो उसका परिणाम खुशी दे सकता है। नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और जरूरत न हो तो उधार लेने से बचें।
मीन राशि: आज कारोबार में उतार-चढ़ाव के कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है। पार्टनरशिप के मामलों में सावधानी बरतें और किसी भी दस्तावेज या समझौते को अच्छी तरह पढ़कर ही स्वीकार करें। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कामों में समय देने से मन को शांति मिलेगी। मां के साथ किसी जरूरी विषय पर बात हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को टालना आज नुकसानदायक हो सकता है।





