रायपुर।छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे से जुड़ी बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन का नॉन इंटरलॉकिंग काम किया जाएगा। इसके चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द करने का फैसला लिया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर और 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर और 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर और 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 व 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल 29 सितंबर को नहीं चलेगी, जबकि 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर और 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को, जबकि 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर और 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
कुछ ट्रेनों के रूट और समय में भी बदलाव
18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को बदले हुए रास्ते से चलेगी। यह ट्रेन कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।
वहीं 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे की देरी से हावड़ा से रवाना होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का संचालन और समय जरूर जांच लें, ताकि रद्दीकरण या बदलाव के कारण किसी तरह की परेशानी न हो।






