रायपुर।छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की राष्ट्रपति आदिवासी महिला हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आदिवासी समाज से आते हैं, इसके बावजूद 9 अगस्त को मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज को बधाई देने के लिए एक ट्वीट तक नहीं किया।
भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इस दिन बड़े स्तर पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब स्थिति ऐसी है कि मुख्यमंत्री को अपने ही कार्यक्रम के लिए भी “ऊपर” से अनुमति लेनी पड़ती है।
देश की राष्ट्रपति आदिवासी महिला हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आदिवासी हैं फिर भी मुख्यमंत्री जी “विश्व आदिवासी दिवस” पर आदिवासी समाज को एक ट्वीट तक करके बधाई नहीं दे पाए.
हमारी सरकार ने 9 अगस्त को “विश्व आदिवासी दिवस” पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए और धूमधाम से कार्यक्रम किए… pic.twitter.com/97yDrTzjca
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 11, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद विश्व आदिवासी दिवस को लेकर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने की संभावना है। अब नजर इस बात पर है कि भूपेश बघेल के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय या भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।





