मेष राशि
आज का दिन खुशियों और नई उम्मीदों से भरा रहेगा। शादीशुदा जीवन में प्यार और आपसी तालमेल बढ़ेगा, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। अगर परिवार में कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह आपकी समझदारी से सुलझ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और जल्दबाजी न करें। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पैसों से जुड़े किसी भी फैसले से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।
वृषभ राशि
आज आपको अपनी बात और व्यवहार पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। बेवजह की बहस से बचें और पैसों के मामलों में सोच-समझकर फैसला करें। कार्यस्थल पर कोई आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। पुराने कर्ज को चुकाने में सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो लोन मिलने के योग हैं। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
मिथुन राशि
करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत का फल मिलेगा और ऑफिस में तारीफ भी हो सकती है। सरकारी कामों में थोड़ी सावधानी बरतें। शौक और मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार में किसी नए सदस्य के आने या कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी का माहौल रहेगा।
कर्क राशि
आज भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय परेशानी बढ़ा सकता है। फिजूल खर्च से बचें और पैसों का सही इस्तेमाल करें। दूसरों की कमियां निकालने से रिश्तों में दूरी आ सकती है। कारोबार में बदलाव का विचार फायदेमंद रहेगा, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। परिवार में जिम्मेदारियों को लेकर अहम चर्चा हो सकती है।
सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि
आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। पुराने कर्ज को लेकर चिंता बनी रह सकती है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, लेकिन पुरानी बातों को लेकर बहस करने से बचें। पिताजी की आंखों से जुड़ी परेशानी के कारण डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ सकती है।
तुला राशि
आज किस्मत आपका साथ देगी और करियर में नए मौके मिल सकते हैं। आप पूरे जोश और ऊर्जा के साथ काम करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपको खुशी देगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि
आज सबसे पहले अपनी सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं और आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभा पाएंगे। संतान से जुड़ा कोई अहम विषय चर्चा में रहेगा। धैर्य और संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
धनु राशि
आज का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। एक के बाद एक अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी और आय बढ़ने के संकेत हैं। संतान के लिए किसी नई शुरुआत का मौका मिल सकता है।
मकर राशि
आज का दिन अच्छा और लाभ देने वाला रहेगा। आय बढ़ने से खुशी मिलेगी। नौकरी में पूरी लगन से काम करें, आपकी मेहनत की तारीफ हो सकती है। प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार में एकता बनी रहेगी और किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी दूर रहने वाले अपने की याद आ सकती है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। नए काम शुरू करने का उत्साह बना रहेगा।
मीन राशि
आज हर काम सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से आर्थिक नुकसान हो सकता है। बड़े जोखिम लेने से बचें और साझेदारी में कोई भी फैसला जांच-पड़ताल के बाद ही लें। आपकी मीठी बोली कई समस्याओं का हल निकाल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है और डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है, जिससे दिन अच्छा रहेगा।







