वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया लाल जी पाण्डेय का 85वाँ जन्मोत्सव

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में पूर्व जिला आबकारी अधिकारी श्री लाल जी पाण्डेय का 85वां जन्मदिवस श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका अभिनंदन करते हुए शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डॉ. सुरेश शुक्ला, संतोष पाण्डेय (जोन अध्यक्ष, नगर निगम), राजेंद्र शर्मा, नागेंद्र पाण्डेय, डॉ. सत्येंद्र पाण्डेय, डॉ. अजय पाण्डेय, वैद्यनाथ मिश्रा, अंकुश शुक्ला सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित विद्वान संस्कृत आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वस्तिवाचन कर श्री लाल जी पाण्डेय के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामना की। वक्ताओं ने उनके प्रशासनिक जीवन, सामाजिक योगदान एवं सादगीपूर्ण व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा श्री लाल जी पाण्डेय को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना के साथ हुआ।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment