रायपुर।छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने ASP (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) स्तर के 59 और DSP (उप पुलिस अधीक्षक) स्तर के 92 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, ओपी शर्मा को पुलिस अधीक्षक (SP), मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुखनंदन राठौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), जगदलपुर पदस्थ किया गया है।
कुल 151 पुलिस अधिकारियों के तबादलों को पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना है।











