महादेव बेटिंग ऐप केस: ED की तीसरे दिन भी शेफाली बग्गा से पूछताछ

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर:महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस केस की जांच की आंच अब टीवी होस्ट शेफाली बग्गा तक भी पहुंच गई है। ED आज लगातार तीसरे दिन भी शेफाली बग्गा से पूछताछ करेगी। इससे पहले दूसरे दिन एजेंसी ने उनसे करीब 8 घंटे तक सवाल-जवाब किए थे।

क्या है मामला?

सूत्रों के मुताबिक, शेफाली बग्गा पर विदेश से चल रहे ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का प्रमोशन करने और उनसे जुड़े टेलीग्राम चैनल संचालित करने का आरोप है। जांच में ऐसे कुछ सबूत मिलने की भी बात सामने आ रही है, जो विदेशी बेटिंग ऐप्स के प्रचार से जुड़े बताए जा रहे हैं।

ठक्कर और शेफाली के कनेक्शन की जांच

इस पूरे मामले में ED का फोकस खंजन जगदीश कुमार ठक्कर और शेफाली बग्गा के बीच कथित संबंधों की जांच पर है। साथ ही एजेंसी हवाला लेनदेन और ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े एंगल की भी गहराई से पड़ताल कर रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment