मेष राशि
आज आपकी मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। जिस काम के लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। संतान की संगति पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कामकाज के चलते भागदौड़ बनी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज मेहनत और फोकस बनाए रखना जरूरी है। पारिवारिक कारोबार में हल्का नुकसान हो सकता है, लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं है। वहीं नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को प्रमोशन के साथ कोई बेहतर मौका मिल सकता है।
वृषभ राशि
आज का दिन आपकी लाइफस्टाइल में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। ऑफिस में किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पेट से जुड़ी छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें। घर के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का भी योग है। आपके अच्छे कामों की तारीफ होगी और सम्मान मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और नए आइडिया आपके काम को आगे बढ़ाएंगे। बेवजह की बहस या विवाद से दूर रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे। छोटी-मोटी नाराजगी हो सकती है, लेकिन आप प्यार और समझदारी से माहौल फिर से सामान्य बना देंगे।
कर्क राशि
आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है। काम में बदलाव करने का विचार आएगा, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा फैसला टालना बेहतर रहेगा। बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और उनकी सलाह कारोबार में आपके काम आ सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ पैसों का लेन-देन करने से अभी बचें।
सिंह राशि
आज सफलता पाने के लिए पूरे मन से काम करना होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में नए मौके दिला सकती है। अपनी बात सोच-समझकर कहें, क्योंकि आपकी छोटी-सी बात भी बड़ा असर डाल सकती है। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी सरकारी योजना में निवेश करने का विचार आ सकता है। कार्यस्थल पर किसी की बात आपको बुरा लग सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
कन्या राशि
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से भागदौड़ बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ छोटी-सी पार्टी या मिलने का प्लान बन सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। कारोबार से जुड़े फैसले भी सोच-समझकर लें।
तुला राशि
आज विरोधियों की चालें आपकी समझदारी के आगे टिक नहीं पाएंगी। आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। हालांकि कोई काम आखिरी समय में अटक सकता है, इसलिए पूरा ध्यान बनाए रखें। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आपकी सही फैसले लेने की क्षमता आज काम आएगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन तरक्की और नई उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। लगातार मिलने वाली अच्छी खबरें आपका उत्साह बढ़ाएंगी। कारोबार में आपकी सतर्कता फायदा दिलाएगी। पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। संतान को अच्छे संस्कार देने का मौका मिलेगा। अपने लिए नए कपड़े या पसंदीदा गैजेट खरीद सकते हैं।
धनु राशि
आज खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी होगा। बजट बनाकर चलेंगे तो आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परिवार के किसी मुद्दे पर माता-पिता से खुलकर बात करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। लंबी यात्रा पर जाने से पहले माता-पिता की सलाह जरूर लें।
मकर राशि
व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। संतान की सफलता से मन खुश रहेगा। अपनी निजी बातें किसी से साझा करने से बचें। पढ़ाई से जुड़ी दिक्कतों का समाधान मिल सकता है। किसी धार्मिक जगह पर जाने का योग है। परिवार के साथ बैठकर पुराने मतभेद भी दूर हो सकते हैं।
कुंभ राशि
आज रुके हुए काम पूरे करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप उन्हें संभाल लेंगे। परिवार के किसी सदस्य से किया गया वादा निभाने की कोशिश करेंगे। समय का सही इस्तेमाल करना आज आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। यात्रा के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके काम आएगी।
मीन राशि
आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर आपको सम्मान और नई पहचान मिल सकती है। आसपास के लोगों को अच्छी तरह समझने और छिपे विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। मन में किसी के लिए ईर्ष्या या द्वेष न रखें। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। अपने शौक और मनोरंजन पर खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और उनके साथ बिताया गया समय रिश्ते को और मजबूत करेगा।






