नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट में आज, 10 जुलाई को उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक शख्स, जो अपना केस खुद लड़ रहा था, कोर्ट में भड़क गया। आरोप है कि उसने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे और उनके सामने कागज उछाल दिए।
कोर्ट की कार्यवाही में रुकावट आने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति को कोर्टरूम से बाहर निकाल दिया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे जस्टिस के. वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने हुई।





