बतरा बांध में बड़ा हादसा: 9 ग्रामीणों की नाव पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां बतरा बांध में 9 ग्रामीणों से भरी नाव पलट गई। हादसे में 6 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि 3 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

यह मामला करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात अंधेरे में प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए बांध में गए थे। इसी दौरान उनकी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई।

नाव पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 6 लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 3 ग्रामीण पानी में डूबकर लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment