आंय-बांय साय सरकार: रायपुर में बिजली परेशानी को लेकर गाना वायरल

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार हो रही बिजली गुल की समस्या से आम जनता परेशान है। शहर के कई इलाकों में बार-बार हो रही ट्रिपिंग और अघोषित कटौती के चलते लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इसी बीच बिजली संकट को लेकर बना एक व्यंग्यात्मक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। इस गाने में बिजली व्यवस्था की बदहाली पर कटाक्ष किया गया है और इसे लेकर सियासी हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गाने में इस्तेमाल हुए शब्द “आंय-बांय साय सरकार” को लेकर अब राजनीतिक तंज भी कसे जा रहे हैं, जिससे मामला और गरमा गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment