बारिश बनी आफत: आगर नदी उफनी, लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे पार

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक में मानसून की पहली ही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। क्षेत्र में स्थित आगर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़कर लबालब हो गया है, जिससे निचले इलाकों में आवागमन प्रभावित होने लगा है।

सेंदुरखार–कुकदूर को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित ढोलढोली रपटा के ऊपर से पानी बहने लगा है। रपटे पर तेज बहाव होने के बावजूद स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर उसे पार करते नजर आए, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लिए मुख्य संपर्क रास्ता है, इसलिए मजबूरी में लोग पानी के तेज बहाव के बीच भी आवागमन करने को विवश हैं।

मानसून की शुरुआत के साथ ही ऐसे हालात एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment