मंत्री लखनलाल देवांगन पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कोरबा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब पूर्व राजस्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा जिले में रेत, कोयला और डीजल के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के अवैध कारोबारियों को मंत्री लखनलाल देवांगन का संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि मंत्री के एक रिश्तेदार का नाम भी रेत के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में रेत और कोयले की अवैध तस्करी लगातार बढ़ रही है और इस पर रोक लगाने में प्रशासन नाकाम दिख रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि रेत, कोयला और डीजल की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पूरे मामले की जांच कराई जाए।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment