कांग्रेस दारू से धोए चरण — राहुल गांधी के दौरे से पहले केदार कश्यप का विवादित तंज

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के 21 जून को रायपुर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। लंबे समय बाद राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। इस बीच राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विवादास्पद टिप्पणी की है।

मीडिया से चर्चा के दौरान केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस अपने शीर्ष नेतृत्व को खुश करने के लिए तरह-तरह के नवाचार करती रही है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब प्रियांक गांधी वडरा छत्तीसगढ़ आई थीं, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए गुलाब की पंखुड़ियों से सड़क बनाई थी।

कश्यप ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी अपने पांच वर्षों के शासनकाल में भ्रष्टाचार और कथित शराब घोटाले में डूबी रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अब जब राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, तो कांग्रेस को उनका चरण दारू से धोकर स्वागत करना चाहिए। यही हमारी शुभकामना है।”

वन मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा होने की संभावना है। कांग्रेस की ओर से अभी तक इस टिप्पणी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment