भूपेश का तीखा वार: सो रही है सरकार, छत्तीसगढ़ में खाद संकट

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे है और किसानों के बीच सक्रिय रूप से दिखाई दे रहे है एवं कई गांवों में किसानों से उनकी खेती-किसानी संबंधी समस्याएं सुन रहे है। उन्होंने सीधे किसानों से बातचीत कर खासतौर पर खाद की कमी और वितरण में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की।

भूपेश बघेल ने खाद और बीज दोनों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है कहा कि किसान खेत में जाने से पहले खाद और बीज की व्यवस्था करते है लेकिन सरकार की ओर से खाद और बीज की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। DAP की सभी जगह शॉर्टेज है और सरकार सही समय पर एवं सही मात्रा में खाद–बीज किसानों को उपलब्ध नहीं करा रही है।

भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और खाद के उपलब्धता संबंधी मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करे।

भूपेश बघेल के किसानों के बीच यह दौरा और सक्रियता राजनीतिक और सामाजिक रूप से भी बड़ी मायने रखती है क्योंकि यह ग्रामीण समस्याओं पर सीधे संवाद और सामुदायिक स्तर पर प्रतिक्रिया जुटाने का प्रयास है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment