450 से अधिक ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

दंतेवाड़ा बस्तर इलाके में सियासत फिर गर्माने लगी है। कुआकोंडा ब्लॉक की फूलपाड़ पंचायत में बुधवार को भाजपा को बड़ा धक्का लगा जब 450 से ज्यादा ग्रामीणों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली। ग्रामीणों ने कहा कि इलाके के विकास पर ध्यान नहीं दिया गया और स्थानीय प्रतिनिधियों का बर्ताव ठीक नहीं था, इसलिए उन्होंने फैसला बदला।

फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में इन सभी लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा, पीसीसी सदस्य व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गौतम, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शंकर कुंजाम और ब्लॉक अध्यक्ष देव सिंह ताती समेत कई नेता मौजूद थे। मंच पर नेताओं ने नए शामिल हुए ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया, उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया और कांग्रेस की नीतियों व विचारों के बारे में बताया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment