छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर भाजपा पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे “श्रेय की राजनीति” में भरोसा नहीं रखते, लेकिन भाजपा नेताओं को खुली चुनौती जरूर देते हैं। बघेल ने लिखा कि क्या भाजपा का कोई नेता बंगाल या असम की जीत का श्रेय लेने की हिम्मत रखता है? उन्होंने आगे कहा कि उन राज्यों को छोड़ भी दें, तो क्या छत्तीसगढ़ में ही कोई नेता खुलकर जीत का श्रेय लेने की बात कर सकता है? पूर्व सीएम ने चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “चुनाव आयोग और EVM के भरोसे जीतने वालों में खुद के दम पर चुनाव जीतने की हिम्मत नहीं होती।” इस बयान के जरिए उन्होंने भाजपा की जीत पर परोक्ष रूप से निशाना साधा।
भाजपा वालों! मैं श्रेय की राजनीति नहीं करता.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 6, 2026
छत्तीसगढ़ में भाजपा के किसी नेता में हिम्मत है कि बंगाल और असम की जीत का श्रेय ले ले. असम-बंगाल छोड़ो, छत्तीसगढ़ की जीत का श्रेय लेने की हिम्मत है?
चुनाव आयोग और EVM के भरोसे जीतकर आने वालों में दम है बात करने का? अपने भरोसे चुनाव… pic.twitter.com/RyXRr1foor



